Skip to main content

भारत के 10अनोखे मंदिर( रहस्यमय) जिन्हें जानकर आपको आश्चर्य होगा

 हेलो दोस्तों आज मैं आपको भारत के 5 सबसे अनोखे मंदिरों के बारे में जानकारी दूंगा मैं आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी बहुत पसंद आएगी और आपको इससे कुछ सीखने को मिलेगा और आपकी नॉलेज को भी बढ़ाएगा।

 प्राचीन काल में जब मंदिर बनाए जाते थे तो वास्तु़ और खगोल विज्ञान का ध्यान रखा जाता था। इसके अलावा राजा महाराजा अपने खजाना छुपा कर इसके ऊपर मंदिर बना देते थे और खजाने तक पहुंचने के लिए अलग से रास्ता बनाते थे।


5 प्रसिद्ध मंदिरों की  संक्षिप्त जानकारी

 कन्याकुमारी मंदिर

समुद्री तट पर ही कुमारी देवी का मंदिर है, जहां देवी पार्वती के कन्या रूप को पूजा जाता है। मंदिर में प्रवेश के लिए पुरुषों को कमर से ऊपर के वस्त्र उतारने पड़ते हैं। प्रचलित कथा के अनुसार देवी का विवाह संपन्न ना हो पाने के कारण बच गए दाल-चावल बाद में कंकर बन गए। आश्चर्यजनक रूप से कन्याकुमारी के समुद्र तट की रेत में दाल और चावल के आकार और रंग-रूप के कंकर बड़ी मात्रा में देखे जा सकते हैं।

 करणी माता का मंदिर

 करणी माता का यह मंदिर जो बीकानेर (राजस्थान) में स्थित है, बहुत ही अनोखा मंदिर है। इस मंदिर में रहते हैं लगभग 20 हजार काले चूहे। लाखों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना पूरी करने आते हैं। करणी देवी, जिन्हें दुर्गा का अवतार माना जाता है, के मंदिर को 'चूहों वाला मंदिर' भी कहा जाता है।
यहां चूहों को काबा कहते हैं और उन्हें बाकायदा भोजन कराया जाता है और इनकी सुरक्षा की जाती है। यहां इतने चूहे हैं कि आपको पांव रगड कर चलना पड़ेगा। अगर एक चूहा भी आपके पैरों के नीचे आ गया तो अपशकुन माना जाता है।  कहा जाता है कि एक चूहा भी आपके पैर के ऊपर से होकर गुजर गया तो आप पर देवी की कृपा हो गई समझो और यदि आपने सफेद चूहा देख लिया तो आपकी मनोकामना पूर्ण हुई समझो।


 मेहंदीपुर बालाजी मंदिर (राजस्थान)

राजस्थान का मेहंदीपुर बालाजी मंदिर सामान्य धार्मिक गतिविधियों से अलग भूत-प्रेत आत्माओं से निजात दिलाने वाला एक बड़ा केंद्र माना जाता है। सुबह से लेकर आपको श्रद्धालुओं से ज्यादा बुरी शक्तियों से पीड़ित लोगों का जमावड़ा दिखाई देगा।
यहां का नजारा इतना खतरनाक है कि कोई कमजोर दिल वाला यहां का मंजर देख ले तो प्राण छोड़ दे। यहां बुरी आत्माओं से पीड़ितों को राहत देने के लिए अजीबोगरीब हथकंडे अपनाए जाते हैं। जैसे छत से लटका देना, खोलते हुए पानी से स्नान कराना, जंजीरों से बांध देना। 
मेहंदीपुर बालाजी भारत के उन मंदिरों में शामिल है जहां आज भी तांत्रिकों की दुकान झाड़-फूंक के सहारे चलती है। जिन पर लोग आंख बंद कर विश्वास भी कर लेते हैं।

 काल भैरव मंदिर, वाराणसी( उत्तरप्रदेश)

उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल है, जहां श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ और प्रसिद्ध गंगा घाटों के दर्शन के लिए जाते हैं। वाराणसी में कई प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा भी मंदिर है जो अपनी अजीबोगरीब प्रथाओं के लिए जाना चाहता है। 
यह मंदिर है काल भैरव नाथ बाबा का। जिन्हें भगवान शिव का ही रूप माना जाता है। यहां एक अजीबोगरीब प्रथा का प्रचलन है यहां भगवान को शराब चढ़ाई जाती है।

 सूर्यउद और सूर्यास्त मंदिर (कन्याकुमारी)

कन्याकुमारी अपने सूर्य उदय के दृश्य के लिए काफी प्रसिद्ध है। सुबह हर  होटल की छत पर पर्यटकों की भारी भीड़ सूरज की एक झलक के लिए जमा हो जाती है। शाम को अरब सागर में डूबते सूरज को देखना भी यादगार होता है। उत्तर की ओर करीब 2 से 3 किलोमीटर दूर एक सनसेट point भी है।

Comments